संग्रामपुर: सूअर बालों में संक्रामक बीमारियों के बचाव हेतु हुआ दवा का छिड़काव
April 08, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत पशुपालन विभाग द्वारा सूअर बाड़ों में किटाणुशोधन के लिए दवा का छिड़काव किया गया यह दावा मच्छरों और अन्य संक्रामक बीमारियों विशेष कर जापानी इंसेफेलाइटिस के रोकने के लिए लाभकारी होती है। जिला प्रशासन के आदेश पर गुरुवार को विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सभा सरैया कनू - कनू व तारापुर के दर्जनों सूअर बाड़ो मे दवा छिड़काव किया गया। राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर में पैरावेट विकास सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है जिसमें साफ सफाई वह वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग द्वारा सूअर बाड़ो मे दवा छिड़काव किया जा रहा है इसके तहत आज क्षेत्र के सरैया कनू व कनू और तारापुर के ग्राम पंचायत में सूअर पालक किसानों की उपस्थिति में उनके द्वारा बनाए गए सूअर बाड़े पर दवा छिड़काव किया गया साथ ही उन्हें दवा भी दी गई दवा छिड़काव के तरीके बताए गए गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में भी जानकारी दी गई।
