Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एड व महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एड निर्विरोध निर्वाचित हुए।

डि बा ए सोनभद्र क़े एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एड व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एड ने सत्र 25-26 की कार्यकारिणी घोषित की।

सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025 -26 के प्रतिष्ठापरक चुनाव का निर्वाचन निर्विरोध हुआ !एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट सहायक चुनाव अधिकारी गण सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार पटेल एडवोकेट ने विधिवत सत्र 2025 26 की नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की ! मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद नागर एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट व संतोष कुमार यादव एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे  के लिए आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट व आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट, सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य व सचिव प्रशासन पद पर हरिद्वार एडवोकेट  तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर भोला सिंह पटेल एडवोकेट, अशोक कुमार पाठक एडवोकेट, परमेश्वर सिंह एडवोकेट, कृष्ण मुरारी एडवोकेट, गुलाब वैश्य एडवोकेट,  तथा अनिल कुमार सिंह एडवोकेट निर्वाचन हुआ!इसी तरह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर सुश्री चंद्रकला गिरी एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट,सुदेश कुमार एडवोकेट एवं रमन कुमार एडवोकेट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ!उसके बाद सादे समारोह में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को एल्डर कमेटी चेयरमैन श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |