Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखे प्रशासन और कालाबाजारी पर रोक लगा कर उपभोक्ताओं को आसानी से मिले गैस सिलेंडर- भाकपा

भाकपा का आरोप - एलपीजी सिलेंडर का संकट केवल आपूर्ति की कमी का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, कुछ स्तरों पर संभावित मिलीभगत का भी परिणाम है।

सोनभद्र।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी उत्तर प्रदेश राज्य के राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सोनभद्र जिला कौंसिल के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की बढ़ती कालाबाजारी , जमाखोरी और घरेलू उपभोक्ताओं को हो रही गंभीर परेशानियों पर चिंता व्यक्त की है। भाकपा नेता ने शासन प्रशासन से तत्काल प्रभावी कदम उठा कर आम जनता को राहत देने का मांग किया है। भाकपा नेता कामरेड आर के शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि वैश्विक परिस्थितियों के वाबजूद शासन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए सिलेंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित कराए । कम्युनिस्ट नेता ने आरोप लगाया कि कई गैस एजेंसियों ने आनलाइन बुकिंग और घर घर डिलीवरी लगभग बंद कर दी है तथा उपभोक्ताओं को गोदाम से मनमाने दामों पर सिलेंडर लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे कालाबाजारी तेजी से बढ़ रही है। कामरेड आर के शर्मा ने कहा कि यह संकट केवल आपूर्ति की कमी का नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही, अदूरदर्शिता और कुछ स्तरों पर संभावित मिलीभगत का भी परिणाम है जिससे होटल और भोजनालय तो प्रभावित हुए ही हैं और गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई भी संकट में है। ऐसे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मांग करती है कि प्रशासन रसोई गैस एजेंसियों की गतिविधियों पर  कड़ाई से नजर रखे और कालाबाजारी पर रोक लगा कर उपभोक्ताओं की सहुलियत के लिए गैस सिलेंडर की आसानी के साथ होम डिलीवरी कराया जाए और  जनता को राहत दिलाया जाए ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |