Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: दहेज मांगना पड़ा महका युवती ने खुद तोड़ी शादी बोली ऐसे जगह पर हमको नही करना है शादी।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में सगाई समारोह के दौरान दहेज की अतिरिक्त मांग का मामला सामने आया है, जहां युवती ने साहस का परिचय देते हुए मौके पर ही रिश्ता तोड़ दिया और साफ शब्दों में कहा कि वह ऐसे दहेज लोभियों के घर शादी नहीं करेगी। इस घटना से समारोह में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कस्बे के विकास नगर निवासी गोपाल मौर्य के पुत्र विनय मौर्य की शादी राबर्ट्सगंज की ही रहने वाली एक युवती से तय हुई थी। आरोप है कि शादी की बातचीत के दौरान गहने बनवाने के नाम पर लड़की पक्ष से पहले ही चार लाख रुपये नगद लिए गए थे। इसके बाद छह मार्च को सगाई की तारीख तय की गई और राबर्ट्सगंज स्थित एक पैलेस में सगाई समारोह का आयोजन किया गया।सगाई का कार्यक्रम चल ही रहा था कि आरोप है कि वर पक्ष की मां, बहन और लड़के ने लड़की के पिता को अलग कमरे में बुलाकर सगाई आगे बढ़ाने से पहले तत्काल दो लाख रुपये और देने की मांग कर दी। अचानक की गई इस मांग से लड़की पक्ष के लोग हैरान रह गए। जब लड़की पक्ष ने तत्काल रुपये देने में असमर्थता जताई और बाद में देने की बात कही तो आरोप है कि वर पक्ष के लोग नाराज हो गए और अभद्र व्यवहार करने लगे।इसी दौरान युवती को पूरे मामले की जानकारी हुई तो उसने साहस दिखाते हुए मौके पर ही यह रिश्ता ठुकरा दिया। युवती ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह दहेज के लोभियों के घर शादी नहीं करेगी।घटना के बाद लड़की पक्ष की ओर से कोतवाली राबर्ट्सगंज में लिखित तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |