Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सोनभद्र मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान प्रसूता की मौत, नवजात सुरक्षित -परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप।

सोनभद्र। जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में प्रसव के दौरान एक प्रसूता की मौत से हड़कंप मच गया। प्रसव पीड़ा होने पर शुक्रवार को परिजन महिला को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहां महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हालांकि नवजात बच्ची को स्वस्थ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पूजा पत्नी अरविन्द को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे थे। जहां डॉक्टरों की देखरेख में प्रसव कराया गया और महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। लेकिन डिलीवरी के कुछ ही देर बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई और कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं नवजात बच्ची को स्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। प्रसूता की मौत के बाद मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं और पूरे मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस सम्बंध में जब हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ रपन मंडल से लिया गया तो उन्होंने बताया कि महिला की हालत बहुत नाजुक था ब्लड की कमी भी थी वाराणसी के लिए रेफर भी किया जाएगा लेकिन परिजन तैयार नही हुए उसके बाद हंगामा करने लगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |