Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: पनीर उत्पादन का कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को महामहिम राज्यपाल द्वारा राज भवन में 8 मार्च को आमंत्रित।

सोनभद्र। जनपद सोनभद्र में सोया मिल्क, पनीर उत्पादन का कार्य करने वाली समूह की महिलाओं को  महिला दिवस 08 मार्च के शुभ अवसर पर महामहिम राज्यपाल द्वारा राज भवन में आमंत्रित किया गया है, जिसमें सोया मिल्क का काम करने वाली 10 महिलाओं प्रतिभा करने के लिए राजभवन लखनऊ जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी महोदया जागृति अवस्थी के द्वारा हरी झंडी दिखा करके सभी महिलाओं को राजभवन के लिए रवाना किया गया यह पहला मौका है जब जनपद सोनभद्र के समूह की महिलाओं के उत्कृष्ट कार्य करने के लिए उन्हें राजभवन में आमंत्रित किया गया है जिससे न केवल महिलाओं के विकास के लिए नया मार्ग प्रशस्त हो रहा है बल्कि उन्हें आमदनी के साथ-साथ सम्मान भी प्राप्त हो रहा है। जिलाधिकारी बद्रीनाथ के मार्गदर्शन में यह महिलाएं राजभवन जा रही है, सभी महिलाओं को महोदय के द्वारा शुभकामना दी गई। महिलाओं को राजभवन जानेकी सारी व्यवस्था NRLM विभाग के द्वारा किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |