सोनभद्र। 26 मार्च उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र ने विद्युत संबंधित समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया एवं चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनता की समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं होता तो उग्र आंदोलन किया जाएगा वक्ताओं ने एक स्वर से कहा कि सरकार के लाख प्रयास के बावजूद भी अधिकारी जनहित के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान संगठन का प्रतिनिधिमंडल अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ओ पी गुप्ता से मिलकर समस्याओं से अवगत कराया।संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि स्मार्ट मीटर की वर्तमान व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बनती जा रही है उन्होंने कहा कि अचानक बैलेंस जीरो दिखाकर बिना पूर्व सूचना के विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया जा रहा है। कई बार घंटों लाइन जुड़ नहीं रही है।उन्होंने कहा कि प्रीपेड सिस्टम में बार-बार तकनीकी खराबी एवं रिचार्ज अपडेट ना होने की शिकायतें आ रही है उन्होंने कहा कि पुराने बकाया को स्पष्ट जानकारी के बिना बिल में जोड़ दिया जा रहा है जिसके कारण आए दिन बिजली बाधित हो रही है। उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने हेतु 30 मीटर आर्म्ड केबल देने का प्रावधान है परंतु संबंधितों द्वारा ग्राहकों से ही केबल मंगा करके लगाया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है।नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि उपभोक्ता शिकायतों का विभाग द्वारा न ही समय पर समाधान हो रहा है न ही कार्यालय में जिम्मेदार अधिकारी मिल रहे हैं जिसके कारण स्थानीय जनता को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जर्जर खंबे एवं बिजली के तारों का मकड़जाल हादसे का सबब बना हुआ है। लाइन लेने हो तो पोल से 400 से 500 मीटर की दूरी पर केवल जोड़कर आपूर्ति हो रही है कम ऊंचाई पर लटक रहे तार मौत को आमंत्रण दे रहे हैं उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में बारिश होने वाली है पूर्व में इससे जनजीवन की हानि हो चुकी है प्रत्येक वर्ष विभाग की लापरवाही से कई लोग असमय कालकलवित हो जाते हैं। जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने कहा कि पुराने बकाए को बिना स्पष्ट जानकारी के बिल में जोड़ दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि 1912 टोल फ्री पर फोन करने पर कहा जाता है कि यह सुविधा आपके एरिया के लिए नहीं है। जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने कहा कि छोटे बकायदारों का₹500 के बकाए पर कनेक्शन काट दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कई माननीय बड़े-बड़े बाकाये दार होने के बावजूद आबाध रूप से बिजली आपूर्ति हो रही है यह दोहरा मापदंड क्यों ?। जिला उपाध्यक्ष रवि जायसवाल ने ने कहा कि जो लोग सोलर पैनल लगाए हुए हैं उनके द्वारा जो बिजली पैदा हो रही है और वितरण विभाग द्वारा जो आपूर्ति हो रही है उसमें समायोजन न किए जाने से बिजली कट जा रही है।जिला उपाध्यक्ष राजू जायसवाल ने कहा कि जिला मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर ट्रांसफार्मर खुले में पड़े हैं जिसका कोई सुरक्षा घेरा नहीं है। जिससे कोई हादसा होने का खतरा बराबर बना रहता है। नगर मंत्री नागेंद्र मोदनवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं का दो साल से बिजली कनेक्शन विच्छेदन के बावजूद लगातार बिजली का बिल आ रहा है। नगर महामंत्री जसकीरत सिंह ने कहा कि उपभोक्ता शिकायतों का समय पर समाधान नहीं किया जा रहा है।जिला उपाध्यक्ष विनोद जायसवाल नगर मंत्री अमित केसरी ने कहा कि झटपट योजना अंतर्गत आवेदन करने पर समय अवधि में ही ढेर सारी आपत्तियां लगा दी जाती हैं इसके बाद उसी दस्तावेज पर नए कनेक्शन जोड़ दिए जा रहे हैं। प्रदर्शन एवं वार्ता करने वालों में मुख्य रूप से कौशल शर्मा, प्रितपाल सिंह, प्रशांत जैन, शरद जायसवाल, जसकीरत सिंह, रवि जायसवाल ,राजू जायसवाल, धर्मेंद्र प्रजापति, अमित केसरी, विनोद जायसवाल अमित केसरी , नागेंद्र मोदनवाल, आदि लोगों उपस्थित रहे ।
!doctype>
