Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुर: अज्ञात कारणों से जर्जर भवन में लगी आग


संग्रामपुर/अमेठी। थाना संग्रामपुर क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर परिसर में जर्जर भवन में आज दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम आग पर काबू पाया। अमेठी - कालिकन ब्लॉक मुख्यालय के उत्तर दिशा में स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय संग्रामपुर परिसर में जर्जर भवन में अज्ञात कारणों से आग लग गई।कालिकन धाम आ रहे टिकरिया निवासी सुदामा कश्यप की नजर  जर्जर भवन के अंदर से उठते हुए भवन पर पड़ी तो उन्होंने पैरावेट विकास सिंह को मोबाइल फोन से जानकारी दी मौके पर पहुंच कर विकास सिंह ने गेट का ताला खोला और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम की आग बुझाने वाला वाहन मिनी बस दमकल को अंदर ले जाकर पानी की तेज बौछार से आग पर काबू पाया। दमकल टीम के चालक राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि  सिपाही शिव बहादुर सिंह व सिपाही उमेश कुमार द्वारा  सघन प्रयास करके आग पर काबू किया गया। विकास सिंह ने बताया कि हमें  वीर बहादुर सिंह उर्फ भोले सिंह टिकरिया व सुदामा कश्यप द्वारा  मोबाइल फोन से जानकारी दी गई कि अस्पताल परिसर के जर्जर भवन में धुआं निकल रहा है जब मैं आया तो नवरात्रि में ड्यूटी पर तैनात दमकल टीम को सूचना दी मौके पर पहुंच कर आग को काबू किया जिससे आग दवाग्नि रूप धारण नहीं कर पायी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |