Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया।

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में आज भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यालय के शुरू होने से जिले के बैंकिंग कार्यों में तेजी आएगी और ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। रॉबर्ट्सगंज में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय का उद्घाटन 20 मार्च 2026 को मुख्य महाप्रबंधक लखनऊ मंडल श्री दीपक कुमार दे के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर महाप्रबंधक (नेटवर्क–III) कौशलेन्द्र कुमार, उप महाप्रबंधक वाराणसी मॉड्यूल संजीव कुमार तथा क्षेत्रीय प्रबंधक क्षेत्र–VII रॉबर्ट्सगंज राघवेंद्र कुमार सिंह सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारी व अधिवक्ता ब्रजेश दुबे, उमेश दुबे मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र में क्षेत्रीय कार्यालय स्थापित होने से बैंकिंग सेवाओं में सुधार होगा और स्थानीय ग्राहकों को त्वरित सुविधा मिल सकेगी। अब कई कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। गौरतलब है कि जिले में अन्य बैंकों के जोनल कार्यालय बाहर होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में SBI का यह कदम स्थानीय ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |