Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: एसपी ने किया फ्लैग मार्च, थाना प्रभारी रहे मौजूद


अमेठी। आगामी त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जायस क्षेत्र में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सरवनन टी. के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी तिलोई के व जायस कोतवाली प्रभारी अमरेन्द्र सिह के साथ जायस कस्बा मे फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान कोतवाल प्रभारी अमरेंद्र सिंह भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। फ्लैग मार्च जायस के मुख्य बाजार, भीड़भाड़ वाले इलाकों व संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा, जहां पुलिस ने पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी सौहार्द कायम रखने व किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी हाल मे बक्से नही जायेगें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |