Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: शादी की जिद को लेकर युवक चढ़ा मोबाइल टाबर पर समझा बुझा कर नीचे उतरवाई पुलिस।

सोनभद्र। प्रेम प्रसंग उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामे में बदल गया जब एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के चुर्क इलाके में स्थित प्रकाश गार्डेन रौप के पास हुई इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।युवक टॉवर पर चढ़कर लगातार हंगामा करता रहा और अपनी प्रेमिका से शादी कराने की मांग पर अड़ा रहा।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी अनहोनी से पहले युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुट गई।
बताया जा रहा है कि युवक का अपनी प्रेमिका से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था,लेकिन किसी वजह से शादी नहीं हो पा रही थी।इसी बात से नाराज होकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया और मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।जैसे ही लोगों की नजर युवक पर पड़ी इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी देर तक युवक को समझाने का प्रयास किया।पुलिस लगातार युवक से बातचीत कर उसे शांत कराने और सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में जुटी रही।मौके पर हर किसी की नजर टॉवर पर टिकी रही और किसी अनहोनी की आशंका के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।हालांकि पुलिस की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |