Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: आम नागरिकों को भाजपा सरकार का तौफा 60 रु सिलेंडर हुआ महंगा सपा ने किया प्रर्दशन।

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा, पन्नूगंज रोड मार्ग पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 60 रूपये बढ़ाए जाने पर आक्रोशित सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नारे लगाये भाजपा हटाओ, मंहगाई भगाओ, सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता को मंहगाई की आग में डाल दिया है, आज महिलाएं अत्यधिक परेशान हैं जिस तरीके से आटा, चावल, दाल चीनी, पढ़ाई, घर का पूरा बजट बिगड़ रहा है, गीता भारती ने कहा कि भाजपा सरकार महिला विरोधी सरकार है, सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि आज मंहगाई से प्रदेश और देश की जनता परेशान है, घरेलू सिलेंडर के साथ,साथ कामर्शियल सिलेंडर का दाम भी बढ़ा दिया गया जबकि आटा चावल दाल चीनी पढ़ाई सब कुछ महंगा है इस सरकार में, प्रदर्शन में मुख्य रूप से, सुशीला भारती, संतोषी भारती, नंदनी बिंद, आजाद पटेल, सुरेश अग्रहरि जुनैद अंसारी अरविंद सरोज मुन्ना कुशवाहा हिफाजत मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |