Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

Sonebhadra: दिशा की बैठक में नही पहुचे विधायक गण सासंद बोले कि इन लोगो से कोई मतलब नही है जनता से।

सोनभद्र। दिशा की निगरानी समिति‘‘ की बैठक में अध्यक्ष/ सांसद छोटेलाल खरवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक की गयी। बैठक में दिशा समिति की पूर्व बैठक के कार्यवृत्त की अनुपालन आख्या पर चर्चा की गयी। सांसद द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि विभागों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए मिलने वाली धनराशि, क्या काम कराया गया और कितना व्यय किया गया, इसकी सूचना जनप्रतिनिधिगण को दी जाय। विकास कार्यों को पूर्ण कराने के लिए मानक समय सीमा निर्धारित की जाय तथा उसी अवधि में कार्य पूर्ण कराया जाय। यदि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हो रहा है तो उसका कारण बताया जाय। इस बैठक में समस्त संबंधित अधिकारीगण की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जाय, जिससे आम जनता से प्राप्त होने वाली समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा की जा सके। इसके अतिरिक्त जन प्रतिनिधियों जैसे विधायकगण, प्रमुखगण आदि भी उपस्थित हों जिससे इस समिति के माध्यम से जनता की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान कराया जा सके।सांसद द्वारा पटवध से बसुहारी सम्पर्क मार्ग के अभी तक पूर्ण नहीं हो सकने पर चिन्ता व्यक्त की गयी तथा निर्देशित किया गया कि उस सम्पर्क मार्ग को यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाय। सम्पर्क मार्ग के निर्माण से उस क्षेत्र के ग्रामीणों को बहुत राहत मिलेगी। यदि कोई समस्या है तो सम्बन्धित विभाग समन्वय कर समाधान निकालें।अध्यक्षा नगर पालिका परिषद द्वारा बताया गया कि नगर विभिन्न स्थानों पर बिजली के तार एवं खम्भे जर्जर हो गये हैं। उन्हें तत्काल ठीक कराया जाय। इसके अतिरिक्त जो ग्राम नगर पालिका परिषद में शामिल हुए हैं उनमें विद्युतीकरण एवं पेयजल हेतु कनेक्शन की व्यवस्था की जाय। समिति के नामित सदस्य द्वारा बताया गया कि अभी भी नगवां क्षेत्र के कुछ इलाकों में मोबाइल टावर काम नहीं कर रहा है, जिसके कारण संकट के समय ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है। एस०डी०ओ० दूरसंचार द्वारा अवगत कराया गया कि समस्या का समाधान कराया जा रहा है और इसके लिए विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि उन्हें भी सूचित किया जाय जिससे उनके स्तर से भी समस्या के समाधान हेतु प्रयास किया जा सके। मा० सांसद द्वारा बताया गया हर घर नल योजना के अन्तर्गत किये गये पेयजल कनेक्शन की स्थिति ठीक नहीं है। पेयजल पाइप डालने के लिए सड़कों की खुदाई कर दी गयी है किन्तु उसे विभाग द्वारा ठीक नहीं कराया गया है। विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि तत्काल इसे ठीक करायें तथा यह सुनिश्चित करें कि सभी गावों में लोगों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो।सांसद द्वारा लोढ़ी में टोल प्लाजा के संबंध में निर्देशित किया गया कि टोल प्लाजा के कारण आये दिन जाम लगता रहता है जिसके कारण आम जनमानस को परेशानी होती है। इसके लिए ट्रकों के लिए अलग लेन तथा आम जनमानस एवं एम्बुलेन्स आदि के लिए अलग लेन बनायी जाय। रात में अक्सर गाड़ियों की लाइन लग जाती है जिसके रोका जाय। नामित सदस्य रामनिहोर द्वारा अनपरा में निर्मित 100 बेड के अस्पताल को सही तरीके से संचालित कराये जाने एवं उस अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध कराये जाने की मांग की गयी। मुख्य चिकित्साधिकारी ने डाक्टरों एवं अन्य स्टाफ की कमी की बात बतायी। सांसद द्वारा निर्देशित किया गया कि उन्हें इसके लिए शासन को लिखे गये पत्र की प्रति उपलब्ध करायी जाय जिससे वे अपने स्तर से प्रयास कर सकें। विकास खण्ड बभनी एवं म्योरपुर में चिकित्सा व्यवस्था को और दुरुस्त कराये जाने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |