सोनभद्र। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिला प्रशासन सोनभद्र के कुशल पर्यवेक्षण में 26 मार्च को रेलवे फुटबाल मैदान चोपन, सोनभद्र में 322 हिन्दु एवं 02 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 324 जोड़ों का सामूहिक विवाह उनके रिति-रिवाज के अनुसार भव्य रूप से सम्पन्न कराया गया। उक्त आयोजन में विकास खण्ड चोपन से 77, कोन से 65, दुद्धी से 68, म्योरपुर से 59 एवं बभनी से 55 पात्र जोड़े सम्मिलित हुये। उक्त आयोजन में राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव गोड़, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार, जनप्रतिनिधिगणों के साथ-साथ जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी चोपन, कोन, दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया एवं अन्य अधिकारीगणों ने उपस्थित वर-वधू का कन्यादान करते हुए उन्हे अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, विकास विभाग एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों द्वारा अपेक्षित सहयोग प्रदान करते हुए कार्यकम का सफल आयोजन कराया गया। शासनादेश के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में सम्मिलित होने वाले प्रति युगल हेतु रु० 1,00,000/- (रू० एक लाख मात्र) का व्यय भार निर्धारित है। जिसमें कन्या के दाम्पत्य जीवन खुशहाली एवं गृहस्थी की स्थापना हेतु सहायता राशि रू0 60,000/- (रू० साठ हजार मात्र) कन्या के खाते में डी०बी०टी के माध्यम से अन्तरित की जायेगी एवं धनराशि रू0 25,000/- (रू० पच्चीस हजार मात्र) का वैवाहिक उपहार सामग्री यथा-पालय-बिछिया, गद्दा, तकिया, साड़ी, ब्लाउज, पेटिकोट, चुनरी, लहंगा, चादर, प्रेस, डिनर सेट, सिलिंग फैन, मिष्ठान इत्यादि तथा कन्या को कलाई घड़ी प्रदान की गयी। बिरला कार्बन रेनुकूट द्वारा वैवाहिक जोड़ो को उपहार सामग्री प्रदान की गयी। कार्यक्रम आयोजन हेतु भोजन, पण्डाल, फर्नीचर, पेयजल, विद्युत / प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु रू० 15,000/- (रू० पन्द्रह हजार मात्र) प्रति जोड़ा व्यय किया गया। उक्त आयोजन में सामूहिक विवाह सेल्फी प्वाइंट एवं नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट बनाया जाने के साथ-साथ उपस्थित जनमानस के बीच समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बैनर पम्पलेट, स्टैण्डी, पोस्टर आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार भी किया गया, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोग समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सके।
!doctype>
