Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः अकबराबाद में विकास कार्यों में धांधली के आरोप, ग्राम निधि के दुरुपयोग से ग्रामीणों में आक्रोश! पांच साल में नहीं हुआ कोई ठोस विकास, इंडिया मार्का हैंडपंप का चबूतरा तक अधूरा


बीसलपुर। विकासखंड बिलसंडा के ग्राम अकबराबाद में ग्राम प्रधान और सचिव पर विकास कार्यों में अनियमितता और ग्राम निधि के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले पांच वर्षों की पंचवर्षीय अवधि में गांव में विकास के नाम पर कोई ठोस कार्य नहीं कराया गया, जबकि सरकारी धन का जमकर बंदरबांट किया गया।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में आज भी कच्ची नालियां पड़ी हुई हैं जो अक्सर चोक हो जाती हैं, जिससे सड़कों पर जलभराव बना रहता है। इसके अलावा इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने के नाम पर भी धन निकाला गया, लेकिन मौके पर निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि हैंडपंप के नीचे बनने वाले चबूतरे का पूरा पैसा निकाल लिया गया, जबकि स्थल पर चबूतरा बना ही नहीं है। आरोप है कि कागजों में लीपापोती कर कार्य पूर्ण दिखा दिया गया।

एक ग्रामीण ने बताया कि ग्राम प्रधान दिलीप और पंचायत सचिव इबरार की मिलीभगत से ग्राम निधि का दुरुपयोग किया गया है। कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो विकास कार्यों में हुई धांधली सामने आ सकती है। वहीं पंचायत सचिव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |