Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः नूरी इस्लामिया इंटर कॉलेज में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित! सरकार की विभिन्न योजनाओं और विधिक सहायता के अधिकारों की दी गई जानकारी


बीसलपुर। नगर के नूरी इस्लामिया इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।शिविर में प्राधिकरण के पीएलबी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य आम लोगों को उनके अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में जागरूक करना है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, महिलाओं को मिलने वाले कानूनी अधिकारों, विधिक सहायता की प्रक्रिया तथा टीबी मरीजों को दी जाने वाली पोषण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएलबी देवेंद्र सिंह गंगवार और लेखपाल सनी कुमार ने भी अपने विचार व्यक्त किए और लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्रधानाचार्य अबरार अहमद ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने शिविर में भाग लेकर जानकारी प्राप्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |