Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

जायस: गैरो पर करम, अपनो पर सितम! इग्रुआ परिसर में संविदा कर्मियों में मचा हाहाकार


जायस/फुरसतगंज/अमेठी। गैरों पे कर्म अपनों पे सितम! ऐ जाने वफा ये जुर्म ना कर!! रहने दें अभी थोड़ा सा भ्रम! ऐ जाने वफा ये जुर्म ना कर!! अमेठी फुरसतगंज इग्रुआ में अब संविदा कर्मियों की स्वतंत्रता खत्म होगी अब वो गुलामी की तरह जीवन जीने के लिये  मजबूर होगें मानवाधिकार का पूरी तरह हनन की सुरुवात जारी हो चुकी है। इग्रुआ से सुरु हुई वर्तमान परिस्थियों के अनुसार इग्रुआ प्रशासन सभी संविदा कर्मियों की छुट्टी खत्म करके दैनिक मजदूर करने जा रहा है। और कर वेतन कर्मचारी जो की 15-20 वर्षो से काम करके अपनी छुट्टी बचाई थी की किसी मुश्किल समय में काम आएगी किन्तु सभी की छुट्टी खत्म करके संविदा अवधी को ब्रेक दिया जा रहा है, जो मानवाधिकार का पूरी तरह हनन माना जा रहा है।  वर्तमान में इग्रुआ प्रशासन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी व् मानव संसाधन प्रबंधक और निदेशक तीनो एयरफोर्स के सेवानिवृत अधिकारी है ।जिनको पेंसन भरपूर मिल रही है। और छोटे कर्मचारियों के अधिकारों का हनन करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड रहे है। इससे इग्रुआ में कर्चारियों के अंदर एक डर का माहौल बना हुआ है। और अपने अधिकारों से वंचित होने के लिए मजबूर दिखाई पड रहे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |