जायसः प्रधानमंत्री अभियान पर सवाल! नही रूक रहा अबैध कटान
March 02, 2026
जायस/अमेठी। जनपद के कूरा स्थित पूरे बुद्धू गांव में हरे व औषधीय पेड़ों की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक ओर नरेंद्र मोदी “एक पेड़ मां के नाम” जैसे अभियान से वृक्षारोपण का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में बेरोकटोक कटान के आरोप सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वन विभाग के डिप्टी रेंजर, बीट अधिकारी मुकेश यादव और ठेकेदार के बीच कथित बातचीत चर्चा में है, जिसमें “लेन-देन” का जिक्र सुनाई दे रहा है। इस संवाद ने विभागीय कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ के चलते अवैध कटान पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही। मामला सामने आने के बाद अब सबकी निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि जांच कर कोई सख्त कदम उठाए जाएंगे या फिर यू ही वन विभाग के डिप्टी रेंजर और कमाऊ पूत लकडी ठेकेदारों से गहरे रिस्ते का सिलसिला जारी रहेगा हरे पेडो को नष्टकर ये लोग फलते फूलते रहेगे।
.jpg)