Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः होली रंग प्रेम और उत्साह का प्रतीक- वरुण सिंह


अमेठी। होली और ईद के पावन अवसर पर ‘पर्यावरणवाला’ परिवार की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।इस अवसर पर वरुण सिंह ‘पर्यावरणवाला’ ने कहा कि होली रंगों, प्रेम और उत्साह का प्रतीक है, वहीं ईद आपसी भाईचारे, मोहब्बत और सद्भाव का संदेश देती है। ऐसे पावन अवसर पर हम सभी को सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए।उन्होंने कहा कि त्योहारों को इस प्रकार मनाया जाए जिससे प्रकृति को कोई क्षति न पहुँचे और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुरक्षित रखा जा सके।वरुण सिंह ने सभी से अपील करते हुए कहा, “आइए, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ-साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प लेकर हर त्योहार को हरियाली और मानवता के नाम करें।” पर्यावरण संरक्षण को लेकर सक्रिय समाजसेवी वरुण सिंह ‘पर्यावरणवाला’ ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि “हर घर-घर पेड़ लगाते हैं” का संकल्प लेकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण दे सकते हैं।उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और घटती हरियाली को देखते हुए प्रत्येक परिवार को अपने घर, आंगन या आसपास कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। पेड़ न केवल हमें शुद्ध हवा देते हैं, बल्कि जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।वरुण सिंह ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य शुभ अवसरों पर पौधारोपण को प्राथमिकता दें और उसकी नियमित देखभाल भी करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |