Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अनंत विक्रम सिंह पत्नी संग मां कालिकन मे टेका मत्था


अमेठी। पावन शारदीय नवरात्रि के शुभ एवं आध्यात्मिक अवसर पर अमेठी की पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह के सुपुत्र युवराज अनंत विक्रम सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी बहुरानी शाम्भवी सिंह ने विकासखंड संग्रामपुर स्थित सिद्धपीठ मां कालिकन धाम पहुंचकर पूरे विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मां कालिकन की पूजा-अर्चना की।इस दौरान उन्होंने माता रानी के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति और समस्त क्षेत्रवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिरस में सराबोर रहा, जहां श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।युवराज अनंत विक्रम सिंह ने भावुक होकर कहा कि मां कालिकन की असीम कृपा से ही जनसेवा का यह संकल्प और शक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है, और वे सदैव जनकल्याण के लिए समर्पित रहेंगे।बहुरानी शाम्भवी अनन्त विक्रम सिंह ने भी माता रानी से प्रार्थना की कि अमेठी की पावन धरती पर सदैव सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा हर परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण कायम रहे। अंत में दोनों ने समस्त क्षेत्रवासियों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए माता रानी के जयकारे लगाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |