Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, चयनित केन्द्रों पर हुआ रिहर्सल! अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने पुलिस बल के साथ परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया जायजा


पीलीभीत। जनपद में प्रस्तावित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्तीदृ2025 की लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को चयनित परीक्षा केन्द्रों पर रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने क्षेत्राधिकारी नगर दीपक चतुर्वेदी एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान पीएम श्री ड्रमण्ड इंटर कॉलेज, सिद्दीकी नेशनल इंटर कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रामा इंटर कॉलेज पीलीभीत तथा उपाधि महाविद्यालय पीलीभीत में परीक्षा व्यवस्था की तैयारियों का रिहर्सल कराया गया और व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केन्द्रों में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा यह सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे ठीक प्रकार से कार्य कर रहे हों और परीक्षा के दौरान निगरानी व्यवस्था मजबूत बनी रहे। इसके साथ ही प्रवेश एवं निकास द्वारों की व्यवस्था, परीक्षार्थियों की चेकिंग की प्रक्रिया, सुरक्षा घेरा, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था तथा केन्द्रों के आसपास यातायात प्रबंधन का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने केन्द्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।इस दौरान परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय सघन चेकिंग, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही इन तैयारियों से यह स्पष्ट है कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |