Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मिर्जापुर: नाबालिग को बहला-फुसला के भगाने का वांछित आरोपी गिरफ्तार


मिर्जापुर। जिले के थाना को०कटरा पर एक महिला द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना को०कटरा पर पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। 

अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी को0कटरा को निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0कटरा पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए बुधवार को उप निरीक्षक आनन्द शंकर सिंह चैकी प्रभारी लालडिग्गी मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र श्याम चरण निवासी हड्डी के घर के पास थाना प्रेम नगर जनपद झांसी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |