Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुरः रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, झांकियों और पुष्पवर्षा ने मोहा मन


बीसलपुर। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूरे नगर में ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।शोभायात्रा का शुभारंभ बड़ा स्थल मंदिर से हुआ, जो विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए श्यामल दास की मढ़ी पर समाप्त हुई। यात्रा में आकर्षक झांकियां, बैंड-बाजे और भजन मंडलियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भगवान राम, माता सीता और अन्य देवी-देवताओं की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में सचिन जायसवाल, गिरधर जायसवाल, बाबूराम शर्मा, अमर जायसवाल, शिवेंद्र नाथ शुक्ला, राकेश अवस्थी, हरिशंकर श्रीवास्तव, लल्लन वर्मा एवं लक्ष्मीकांत मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।इसके अतिरिक्त राजेश अग्रवाल द्वारा कैम स्कॉलर्स स्कूल में भी रामनवमी महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |