Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः महिला सशक्तिकरण के संदेश के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस! योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र व एजुकेशन किट देकर किया गया सम्मानित


पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गांधी सभागार में रविवार को एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बरखेड़ा के विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण भी सभागार में उपस्थित सभी लोगों ने देखा और सुना। कार्यक्रम में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के दो लाभार्थियों को लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और एजुकेशन किट प्रदान की गई। वहीं कन्या सुमंगला योजना की पांच बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र और एजुकेशन किट देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अन्य पांच लाभार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र और एजुकेशन किट वितरित की गई।

जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं समाज की प्रगति की आधारशिला हैं और उनके सशक्तिकरण से ही समाज और राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचना चाहिए।

मुख्य अतिथि विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द ने अपने संबोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, विज्ञान और सामाजिक क्षेत्र सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं ने समाज में हमेशा से महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज वे रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी स्थान प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में नगर पालिका सभासद सुनीता, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास, अपर जिलाधिकारी रोशनी यादव, उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं महिला कल्याण विभाग की समस्त कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |