Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः होली मिलन समारोह में जुटे सपा कार्यकर्ता, 2027 चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने पर जोर! भाजपा छोड़कर सपा में घर वापसी करने वाले पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा भी रहे कार्यक्रम में शामिल


पीलीभीत। शहर के एक बारात घर में समाजवादी पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में हाल ही में भारतीय जनता पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में घर वापसी करने वाले पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा की मौजूदगी खास चर्चा का विषय रही।

समारोह के दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार की नीतियों से निराश है और बदलाव की उम्मीद समाजवादी पार्टी से कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा से किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है।वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अभी से संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। नेताओं ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पूरी मेहनत के साथ काम करना होगा, ताकि प्रदेश की सत्ता दोबारा समाजवादी पार्टी के हाथों में आ सके और अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास की नई दिशा मिल सके।

कार्यक्रम में आए अतिथियों का फूल-मालाओं और गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान होली के गीतों और आपसी शुभकामनाओं के बीच कार्यकर्ताओं ने सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। साथ ही पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा, उपाध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ सपा नेता सुधीर तिवारी, अमिताभ अग्निहोत्री, संजय गौहर पांडे सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |