Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: कबीर पंथ आश्रम में भंडारे का आयोजन, संत-महात्माओं को मिला सम्मान


मुसाफिरखाना/अमेठी।  क्षेत्र के धरौली गांव स्थित आईटीआई के पास कबीर पंथ आश्रम में आयोजित धार्मिक भंडारे में ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा एवं कांग्रेस नेता राम मिलन यादव ने पहुंचकर संत-महात्माओं का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने संत-महात्माओं के प्रवचन भी सुने।इस अवसर पर कांग्रेस नेता राम मिलन यादव ने कहा कि संत-महात्मा समाज को सदैव सत्य, सेवा और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं। उनके सान्निध्य से मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है। इसलिए ऐसे धार्मिक आयोजनों में संतों का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।भंडारे में उपस्थित संत-महात्माओं को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। संतों ने अपने संदेश में समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत बनाने की अपील की। इस मौके पर राजू ओझा, राम सुख चैरसिया, रविंद्र सिंह, शेर बहादुर सिंह, सिद्धनाथ कोरी, शिवम यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |