Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मुसाफिरखाना: रिछौरा सहकारी समिति में इफको डायरेक्टर का भव्य स्वागत


मुसाफिरखाना/अमेठी। मुसाफिरखाना तहसील के ग्राम  रिछौरा कृषि वानिकी सहकारी समिति लिमिटेड के बीज एवं उर्वरक विक्री केंद्र पर इफको के डायरेक्टर विजय शंकर राय और मार्केटिंग डायरेक्टर योगेन्द्र कुमार के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। समिति के सचिवों व पदाधिकारियों ने फूल-मालाओं से दोनों अधिकारियों का अभिनंदन करते हुए उनका स्वागत किया। इस दौरान इफको अधिकारियों ने केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों को बेहतर बीज व उर्वरक उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की। साथ ही सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों तक सुविधाएं पहुंचाने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भी अपनी बातें रखीं। इस मौके पर जगवीर सिंह, सुशील कुमार सिंह, कन्हैया बक्श सिंह, विनोद कुमार सिंह, संजय दुबे और अशोक कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |