लखनऊ। स्वास्थ्य सेवाओं को सरल एवं सुगम तरीके से जन-जन तक पहुँचाने के अभियान मे जुटे बोरा फाउंडेशन एवं सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में फैजुल्लागंज स्थित पुराना दाऊद नगर के गौरी शंकर मंदिर के पास निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लखनऊ के प्रसिद्ध विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और शारीरिक जांच की गयी। साथ ही साथ निःशुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए 76 लोगों को इस योजना का लाभ मिला। स्थानीय निवासियों ने इस विशाल चिकित्सा शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज के इस शिविर में 185 लोगों ने अपनी जांच कराई और विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सा लाभ प्राप्त लाभार्थियों में राजेंद्र यादव 55 वर्ष को बीपीध्शुगर के साथ साथ आंखों की समस्या में उचित परामर्श एवं पास की नजर का चश्मा भी दिया गया, सतीश कुमार 38 वर्ष को सर्दी खांसी की दवा प्रदान की गई ।
साथ ही साथ चुन्नू लाल अवस्थी,इंद्र पाल, नवल किशोर, हरि प्रसाद, जगरानी, गणेश, फूलमती, रमेश, जलेशी, हरिओम, संजय मिश्रा, विजय कुमारी, रामू दास, हरि शंकर मिश्रा, कन्हैया लाल समेत कई अन्य लाभार्थियों को भी मुफ्त जांच,दवा दी गई एवं नजर का चश्मा मुफ्त वितरित किया गया। सही एवं सटीक सहायता मिलने पर सभी ने सेवा अस्पताल से पधारे डॉक्टरों की टीम एवं बोरा फाउंडेशन का धन्यवाद किया। मेडिकल की टीम ने मौसमी बीमारियों से बचाव और बेहतर जीवनशैली के लिए लोगों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
