बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनियां हिम्मत में पुरानी रंजिश के चलते खेत पर जा रहे युवक पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव पैनियां हिम्मत निवासी विपिन कुमार पुत्र रघुनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आठ मार्च की शाम करीब आठ बजे वह अपने खेत देखने जा रहा था। रास्ते में पुरानी रंजिश को लेकर कौशल, दुर्वेश पुत्रगण ठाकुरदास तथा ठाकुरदास पुत्र हीरालाल ने उसे घेर लिया।आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।ग्रामीणों ने घायल को संभाला, जबकि घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
थाना प्रभारी गौतम सिंह ने बताया कि मारपीट की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)