Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बस अड्डे में अवैध पार्किंग से फैली अव्यवस्था


अमेठी। बस अड्डा परिसर में अवैध पार्किंग के कारण बसों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। बस स्टेशन परिसर के अंदर किसी भी प्रकार के दोपहिया और चारपहिया वाहनों को खड़ा करना प्रतिबंधित है, इसके बावजूद लोग मनमाने ढंग से अपने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे व्यवस्था प्रभावित हो रही है।सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने बताया कि बस स्टेशन परिसर बसों के आवागमन के लिए निर्धारित है, इसलिए यहां निजी वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद कई लोग परिसर के अंदर ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे बसों के आने-जाने में दिक्कत होती है।उन्होंने कहा कि बस अड्डे के बाहर पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इससे यात्रियों और बस चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। परिवहन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बस स्टेशन परिसर में वाहन खड़ा न करें और निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करें, ताकि बसों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो और यात्रियों को असुविधा न हो।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |