Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः युवक ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती


अमेठी। क्षेत्र के चाणक्यपुरी मोहल्ले में एक युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार चाणक्यपुरी निवासी देवी प्रसाद तिवारी (30) ने अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में युवक का इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत पर चिकित्सक नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा जहर खाने के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिजन और स्थानीय लोग घटना को लेकर चिंतित हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |