Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

कन्नौज: श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मिलती है कष्टों से मुक्ति -पंडित सिद्ध गोपाल


गुरसहायगंज/कन्नौज। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से कष्टों से मुक्ति मिलती है और आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है यह बात मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम पनगवां में हो  रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथावाचक पंडित सिद्ध गोपाल पांडे ने कहीं  संगीत के माध्यम से कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सृष्टि के रचयिता भगवान विष्णु ने लोक कल्याण व भक्तों की रक्षा के लिए श्री राम ,परशुराम बाबन अवतार धारण कर भक्तों की रक्षा की थी श्री राम के अनन्य भक्त हनुमान आज की धरती पर विराजमान रहकर भक्तों की रक्षा करते हैं सनातन धर्म में गाय पूजनीय है इनकी रक्षा व सेवा करने से वंश की वृद्धि व सुख समृद्धि बनी रहती है किसी भी गरीब और असहाय के उत्पीड़न करने के बजाय उसकी हर संभव मदद करना चाहिए पंडित श्री सिद्ध गोपाल पांडे ने कथा मैं भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि जीवन को दिशा देने वाली दिव्य मार्गदर्शक है उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में भक्ति ज्ञान बैराग का संतुलन स्थापित हो जाता है तभी जीवन सार्थक बनता है संसार परमात्मा की लीला है हार जीत इस सत्य का अंश है मनुष्य का जीवन जब सफल होता है जब वह अपने भीतर ईश्वर के अंश को पहचान कर सत्कर्म और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ता है कथा के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी ने भागवत कथा पंडाल में पहुंचकर कथावाचक आचार्य पंडित सिद्ध गोपाल पांडे को अंग वस्त्र फूल मालाएं पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान उनके साथ गोल्ड ठाकुर अरुण पांडे अंकित दुबे सूर्या चैहान नितिन चैहान झब्बू तिवारी किशनू गुप्ता अमित पांडे अमित सहित सैकड़ो भक्त मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |