जगदीशपुर: अर्पित व मानसी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन
March 31, 2026
जगदीशपुर/अमेठी। कड़ी मेहनत व लगन की बदौलत अर्पित सिंह व मानसी सिंह ने यू पी एस सी मे सफल होकर माता पिता व क्षेत्र का नाम रोशन किया जिसके चलते लोगो का बधाईयो का दौर जारी रहा। विकास खंड के अंतर्गत स्थित ग्राम पालपुर निवासी अर्पित सिंह पुत्र राकेश सिंह जो लखनऊ विश्व विद्यालय से शिक्षा लेने के बाद वही तैयारी कर यू पी एस सी की परीक्षा पास कर असिस्टेंट कमिश्नर का पद हासिल करने पर क्षेत्रीय लोगो ने खुशी जाहिर की वही ए एच इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक की पुत्री मानसी सिंह जो बी टेक की पढाई लखनऊ से कर यू पी एस सी की तैयारी दिल्ली मे रहकर की कठिन पढाई कर पहली ही बार मे डिप्टी जेलर का पद हासिल किया अपार सफलता मिलने पर दोनों होनहार पधाधिकारियो को क्षेत्रीय लोगो मे बधाई देने का दौर जारी रहा।
