Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः नारी सशक्तिकरण की उड़ाई जा रही धज्जियां, महिला से मारपीट का आरोप


अमेठी। मुंशीगंज थाना क्षेत्र के कुलहरा गांव में नाली साफ करने गई एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार वह घर के पीछे नाली साफ करने गई थी। इसी दौरान पड़ोसी चक्रधर पांडेय, उनकी पत्नी मंजू और उनके दोनों बेटों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने बताया कि एक बेटे का नाम वेदांत है, जबकि दूसरे का नाम उसे नहीं पता। महिला का आरोप है कि जब वह तहरीर लेकर मुंशीगंज थाने पहुंची तो कोतवाल शिवाकांत ने तहरीर लेने से मना कर दिया और कहा कि घर जाइए, हम देख लेंगे। पीड़िता का कहना है कि बाद में उसकी दी हुई तहरीर बदलवाकर दूसरी तहरीर लिखवाई गई। सूत्रों की मानें तो मुंशीगंज थाने में आए दिन दलालों का जमावड़ा लगा रहता है। नाम न छापने की शर्त पर कुछ लोगों ने बताया कि कई मामलों में पीड़ितों की तहरीर बदलवाने के आरोप भी लगते रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में ढिलाई बरती जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सख्त कार्रवाई करती तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सकती थी। ऐसे में सवाल उठता है कि जब पीड़ित ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है तो न्याय की उम्मीद कैसे की जाए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |