Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

तिलोई: मनरेगा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन


तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई क्षेत्र के विकास खंड सिंहपुर में मनरेगा कर्मचारियों ने सोमवार को अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी कमलेश यादव को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें जुलाई 2025 से मानदेय और ईपीएफ लंबित होने का आरोप लगाया गया है।ज्ञापन में मनरेगा कर्मियों ने बताया कि उन्होंने विभाग के निर्देशों के अनुसार जनपद के लक्ष्यों की पूर्ति में पूर्ण योगदान दिया है।विभागीय कार्यों के अतिरिक्त एसआईआर और क्रॉप सर्वे जैसे अन्य कार्यों में भी उनका पूरा सहयोग रहा है।कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें जुलाई 2025 से मानदेय नहीं मिला है, और उनका ईपीएफ भी काफी समय से लंबित है। दीपावली और होली जैसे त्योहारों पर भी मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, जिससे उनके परिवारों का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।मनरेगा कर्मचारियों ने ज्ञापन में ग्राम रोजगार सेवक,कंप्यूटर ऑपरेटर, लेखा सहायक, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है।इसके साथ ही, मुख्यमंत्री द्वारा घोषित एचआर पॉलिसी को लागू करने,प्रत्येक माह की पांच तारीख तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने और वर्ष 2015 से अब तक के समस्त ईपीएफ का भुगतान कार्मिकों के यूएएन खाते में करने की भी मांग की गई है।इस विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के अवसर पर ग्राम रोजगार सेवक श्रीकांत त्रिपाठी बब्बन,कंप्यूटर ऑपरेटर राममूर्ति कुशवाहा, एपीओ शैलेश चैहान, विवेक तिवारी, दिलीप यज्ञसैनी, राजेश मिश्रा, नीरज कुमारी, अरविंद कुमार, श्याम कुमार और महेश चंद्र सहित कई मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |