अमेठीः इंदिरा गांधी नर्सिंग कॉलेज में लैम्प लाइटिंग सेरेमनी और सम्मान समारोह संपन्न
March 09, 2026
अमेठी। इंदिरा गांधी स्कूल औंर कॉलेज ऑफ नर्सिंग मुंशीगंज में लैम्प लाइटिंग सेरेमनी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संजय गांधी मेमोरियल न्यास के प्रशासक विंग कमांडर मनोज मुट्टू इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शर्मिला राय बरुआ चैधरी ने फिट इंडिया खेल प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में वित्त अधिकारी एस.के. जैन भी विशेष रूप से उपस्थित थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवधेश शर्मा, एस के राजपूत, मिस तृष्णा और डॉ. यू.ए. सिद्दीकी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों के हार्दिक स्वागत के साथ की गई। इसके बाद बी.एससी. नर्सिंग प्रथम सेमेस्टर, जीएनएम प्रथम वर्ष तथा एएनएम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा लैम्प लाइटिंग सेरेमनी संपन्न हुई। मिस सौम्या पांडेय और मिस साक्षी ने पूरे कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन किया। वहीं, मिस बेनजीर मैम ने सभी के समक्ष स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। लैम्प लाइटिंग सेरेमनी के दौरान विद्यार्थियों ने मधुर गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम को और भी भावपूर्ण बना दियज्ञं इसके पश्चात मुख्य लैम्प लाइटिंग की रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम के अंत में इंदिरा गांधी स्कूल और कॉलेज ऑफ नर्सिंग की उप्राचार्य गोमती एम ने नर्सिंग शपथ दिलाई। इसमें सभी विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शपथ ग्रहण की। यह शपथ नर्सिंग पेशे के प्रति समर्पण का प्रतीक थी। अंत में खेल उत्सव के विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ रमेश एस ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. रमेश एस. के कुशल मार्गदर्शन में यह पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। संकाय सदस्यों के सक्रिय सहयोग से भी कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया। यह समारोह सभी उपस्थित लोगों के लिए एक प्रेरणादायक और यादगार अनुभव बन गया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नया उत्साह भर दिया।
