कुवैत में हमले के बाद क्रैश हुआ अमेरिका का एक और फाइटर जेट
March 23, 2026
ईरान से जंग के बीच कुवैत में अमेरिका का एक और फाइटर जेट क्रैश हो गया है। अल-अहद समाचार नेटवर्क के अनुसार इस अमेरिकी विमान पर हमला हुआ और कुछ ही मिनट में वह नीचे गिर गया। यह अमेरिका के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे 4 दिन पहले ईरान ने अमेरिका के एफ-35 विमान को हिट किया था।
इससे पहले ईरान ने तेहरान में ऑपरेशन करने पहुंचे अमेरिका के एफ-35 विमान को हिट किया था, जिसमें विमान को काफी नुकसान पहुंचा था। फिलहाल कुवैत में कौन सा लड़ाकू विमान गिरा है, इसका भी ब्यौरा सामने नहीं आ सका है। इस बारे में अमेरिका की ओर से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि ईरान के हमले के बाद कुवैत में अमेरिका का यह विमान गिराया गया है। हालांकि अभी तक ईरान ने भी विमान गिराने का कोई दावा नहीं किया है।
ईरान ने कहा कि उसने 19 मार्च को अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को अपना शिकार बनाया है। हालांकि अमेरिका इस घटना का पूरा विवरण जारी नहीं किया। अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने दावे में कहा कि उसका विमान सुरक्षित उतरा और पायलट की हालत स्थिर है। हालांकि, CENTCOM ने घटना के विवरण नहीं दिए, लेकिन F-35 की सामान्य उड़ान ऊंचाई (उच्च स्तर पर) को देखते हुए, नुकसान संभवतः सर्फेस-टू-एयर मिसाइल (SAM) से हुआ है। Air & Space Forces Magazine की रिपोर्ट के अनुसार पायलट को शार्पनेल से चोटें आईं, लेकिन वे गंभीर नहीं हैं और पायलट स्थिर स्थिति में हैं। यह घटना ईरान के खिलाफ चल रहे Operation Epic Fury के दौरान हुई है, जहां अमेरिकी F-35A स्टील्थ फाइटर ईरान के ऊपर मिशन पर थे। ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उन्होंने F-35 को "गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त" किया और थर्मल इमेजिंग वीडियो जारी किया, लेकिन अमेरिकी पक्ष ने केवल इमरजेंसी लैंडिंग का दावा किया।
