Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आईपीएल की तरह नए लीग की घोषणा, ये 6 टीमें लेंगी हिस्सा


भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और अमेरिका में सफल टी20 लीग खेली जाती है. इन देशों में होने वाली टी20 लीग की कामयाबी को देखते हुए न्यूजीलैंड ने भी अपनी टी20 लीग शुरू करने का ऐलान किया है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अब फैसला लिया है कि सुपर स्मैश टी20 टूर्नामेंट की जगह अब NZ20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू होगी, जिसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी. इन 6 टीमों के आईपीएल की तरह अलग-अलग मालिक होंगे और जनवरी 2027 से इस लीग की शुरुआत हो सकती है. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि वो सिर्फ पुरुष ही नहीं महिला के लिए भी ये टूर्नामेंट शुरू करेगी.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष लिंडन ने कहा कि बोर्ड NZ20 लीग के प्रस्ताव में कुछ बदलाव देखना चाहते हैं. उन्होने कहा, ‘हम NZ20 के साथ मिलकर ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इसमें महिला घरेलू टी20 प्रतियोगिता को शामिल किया जाए और उसका समर्थन किया जाए.’ लिंडन ने ये भी कहा कि हर टीम में वहां के सुपरस्टार भी हों ताकि युवा क्रिकेटर अपने हीरो को खेलते हुए देख सकें.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड को टी20 फ्रेंचाइजी लीग शुरू करने से उसे काफी फायदा हो सकता है. इस लीग में अगर निजी बिजनेसमैन निवेश करेंगे, तो जाहिर तौर पर न्यूजीलैंड बोर्ड को आर्थिक फायदा होगा, साथ ही न्यूजीलैंड की टीम को नए युवा खिलाड़ी भी मिलेंगे. न्यूजीलैंड क्रिकेट में ज्यादा पैसा आने से क्रिकेट का इंफ्रास्ट्रक्चर और बढ़ेगा. न्यूजीलैंड में क्रिकेट से ज्यादा रग्बी को पसंद किया जाता है, अगर आर्थिक तौर पर वहां का क्रिकेट मजबूत होगा तो क्रिकेट की तरफ लोगों की और दिलचस्पी बढ़ेगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |