अमेठीः स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम! महिलाओं और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़कर दी दिशा
March 10, 2026
अमेठी। महान समाज सुधारक और महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि 10 मार्च को मनाई गई। इस अवसर पर राधा फाउंडेशन अमेठी ने एक भव्य समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बाबू जगजीवन राम नेशनल फाउंडेशन तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के प्रायोजन से हुआ। मदर गीता इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इस समारोह में क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और शैक्षिक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सावित्रीबाई फुले के जीवन और विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत अंशिका, एंजल और मन्नत द्वारा प्रस्तुत स्वागत नृत्य से हुई। शाम्भवी, सिमिका, आयुषी, मानसी, शीतल, आराधना और श्रेया ने रोल प्ले के जरिए सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष को दर्शाया। उन्होंने शिक्षा के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रेरणा, शुभ, प्रांजल, सौम्या, आरोही और उनके समूह ने एकता और विविधता सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। श्रुति और हिमानी ने अपने मैशअप नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। मरियम, वैष्णवी और अदिति ने महाभारत अभिनय प्रस्तुत किया, जिसके पहले दृश्य में कौशल ने अभिनय किया। मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने सावित्रीबाई फुले को एक प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस समय में महिलाओं को शिक्षा के अधिकार दिलाने के लिए अथक प्रयास किए, जब समाज में महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय थी। विशिष्ट अतिथि डॉ. त्रिवेणी सिंह, पूर्व प्राचार्य, आरआरपीजी कॉलेज उनके शैक्षिक दर्शन पर बात करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले का मानना था कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर किया जा सकता है और महिलाओं को सशक्त बनाया जा सकता।
निबंध प्रतियोगिता में 70 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप 2 (शांभवी, कार्तिका, शिवांश मौर्या) और ग्रुप 3 (शिवांश मिश्रा, अलंकृता मिश्रा, अंशिका सिंह) संयुक्त रूप से प्रथम रहे। ग्रुप 1 (शिविका, आदित्य, विभू शुक्ला) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप 4 (श्रुति, हिमानी मौर्या, उमैमा नियान्ज) तृतीय स्थान पर रहा। निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 8 के शिवांश मौर्या ने पहला स्थान हासिल किया। कक्षा 6 की शांभवी तिवारी दूसरे और कक्षा 7 की उमैमा नियान्ज तीसरे स्थान पर रहीं। डिबेट प्रतियोगिता में श्रुति तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रुद्रवीर द्विवेदी द्वितीय और हिमानी एवं शांभवी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

