गौरीगंजः ..फिर प्रदेश में नम्बर 1 बनी अमेठी पुलिस
March 10, 2026
गौरीगंज/अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के कुशल निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह (नोडल अधिकारी आईजीआरएस) के पर्यवेक्षण में व प्रभारी आईजीआरएस निरीक्षक चन्द्रशेखर के कुशल नेतृत्व में थानों पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व शिकायतकर्ता द्वारा दिये गये संतुष्टि फीडबैक के आधार पर शासन द्वारा मासिक रैंकिंग जारी की जाती है । एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में उ0प्र0 शासन द्वारा माह फरवरी 2026 हेतु जारी की गयी रैंकिंग में जनपद अमेठी की तथा जनपद अमेठी के समस्त थानों को 100 प्रतिसत अंकों के साथ प्रदेश में लगातार 5वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है । शासन द्वारा की जा रही मानीटरिंग में अमेठी पुलिस द्वारा आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध निस्तारण व प्रार्थना पत्रों के संतुष्टि फीडबैक में जनपद व जनपद के समस्त थानों ने उत्कृष्ठ कार्य किया जिससे जनपद व समस्त थानों को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ । उक्त सराहनीय कार्य के लिये पुलिस अधीक्षक अमेठी महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय व जनपद के थानों पर आईजीआरएस में नियुक्त पुलिसकर्मियों की प्रसंशा की गयी तथा भविष्य में भी पूर्ण मनोयोग से कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।
.jpg)