Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः जनसमस्याओं की सुनवाई, त्वरित समाधान के निर्देश


आगरा। गृह जनपद आगरा स्थित कैंप कार्यालय, बालूगंज पर आज विभिन्न क्षेत्रों से आए सम्मानित नागरिकों से भेंटवार्ता की गई। इस दौरान लोगों ने अपनी-अपनी जनसमस्याएं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखीं।

कैंप कार्यालय पर आयोजित इस जनसुनवाई में सड़क, जलनिकासी, बिजली, राजस्व और अन्य स्थानीय समस्याओं से जुड़े मामलों को प्रमुखता से सुना गया। उपस्थित नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर यह भी कहा गया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर संतुष्टि व्यक्त की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |