Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः एनडीए व सीडीएस अभ्यर्थियों के लिए 38 सेंटरों पर हुआ माॅक टेस्ट का आयोजन


आलमबाग। कानपुर रोड एलडीए कालोनी में रविवार को सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी द्वारा एनडीए व सीडीएस की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी की स्मृति में मॉक टेस्ट 2.0 का आयोजन किया गया जिसमें देशभर से हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। संस्थान के चेयरमैन शिशिर दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परिक्षा राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ समेत यूपी के विभिन्न जनपदों सहित

देहरादून,दिल्ली,पंजाब,मध्य प्रदेश महाराष्ट्र,पश्चिम बंगाल गुवाहाटी आदि सेंटरों पर आयोजित किया गया है। यह मॉक टेस्ट परीक्षा आगामी 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली डिफेंस परीक्षा को लेकर आयोजित किया गया है। यह परीक्षा अभ्यर्थियों का आत्मविश्वास और मजबूत करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |