Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

आगराः सरस्वती विद्या मंदिर किराबली में वार्षिक परीक्षाफल व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न


किरावली। शनिवार को विद्या भारती द्वारा संचालित अनार देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर उ0मा0 विद्यालय, किराबली में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ अतिथियों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम हरी शर्मा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेहनत का फल सदैव मीठा होता है। जो विद्यार्थी ईमानदारी और लगन से अध्ययन करते हैं, वही जीवन में सफलता प्राप्त कर समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “ज्ीम तववजे व िमकनबंजपवद ंतम इपजजमत इनज जीम तिनपज पे ेूममज”, इसलिए सभी को मन लगाकर संस्कारयुक्त शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।

मुख्य अतिथि सभासद रामनरेश इन्दौलिया ने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा का सशक्त माध्यम सरस्वती शिशु मंदिर हैं, जहां विद्यार्थियों का समग्र विकास होता है। उन्होंने अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को ऐसे संस्थान में शिक्षित कर सही दिशा दे रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजमोहन ने की तथा सभी को आशीर्वाद प्रदान किया। परीक्षा परिणाम विद्यालय के परीक्षा प्रमुख राम अवतार द्वारा घोषित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हर्ष भगोर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का संचालन उत्तम लवानियां ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार मित्तल, प्रियंका दुबे, रुकमीना मोर्या, जय प्रकाश, अनन्या वर्मा, लखन सिंह, नैतिक शर्मा, मनोज कुमार, नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, कृष्णकांत, सुबोध कुमार, इच्छा चाहर, दीक्षा शर्मा, पिंकी, शालिनी, राजलक्ष्मी, गंगा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व पूर्व छात्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |