Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: ईद का तौफा लेकर आए चाचा पर पड़ोसी दबंगों ने किया हमला


लखनऊ । आलमबाग  आलमबाग कोतवाली इलाके में ईद के पूर्व रात्रि तोफा लेकर भतीजे के घर पहुंचे चाचा पर पड़ोसी दबंगों ने हमला कर दिया। आलमबाग गढ़ी कनौरा निवासी मो० दाउद पुत्र श्री अबुल हसन के अनुसार 20 मार्च की रात्रि उसके चाचा अबु उजैफा अमीनाबाद मोर्कट से ईद के कपड़े लेकर घर आये थे और घर की काल बेल बजाई तभी चाचा को देखते ही पड़ोस के रहने वाले मो० शकील उर्फ अनस, समद खान, फहद, माविया व गाजी सभी पुत्र गण स्व० अरशद अली खान व हेजला, फुजैल व बिलाल पुत्र गण स्व. कदीर अहमद उर्फ मुन्नू तथा ओसामा व उसका छोटा भाई बिलाल पुत्र गण स्व. जमील अहमद उर्फ सुज्जन व अन्य सात-आठ अज्ञात छोटे चाचा अबू उजैफा और बड़े चाचा अबू हुरैरा के ऊपर अचानक हमला कर घायल कर दिया।इस मारपीट में दोनों चाचा को गंभीर चोटे आई है। पीड़ित की नामजद शिकायत पर पुलिस आरोपित हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज अग्रिम कार्यवाही में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |