Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊः किसान जागृति यात्रा का सिरसा में जोर दार स्वागत! किसान जागृति यात्रा पहुंची सिरसा


लखनऊ।  किसान पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें इलाके के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, उसके बाद डबवाली में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी जी ने वायदा किया था कि यदि वो प्रधानमंत्री बने तो पहली कलम से स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के C2+50% फॉर्मूले के अनुसार फसलों का MSP तय करेंगे लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री बने 12 साल हो गए और अब तक उस रिपोर्ट को लागू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि 2011 में जब  नरेंद्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और उपभोक्ता मामलों पर बने वर्किंग ग्रुप के चेयरमैन थे तो उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी को रिपोर्ट भेज कर MSP पर गारंटी कानून बनाने की सिफारिश करी थी लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने स्वयं की सिफारिश लागू नहीं करी और किसानों को धोखा देने का कार्य किया। किसान नेता गुरदास सिंह ने कहा कि 19 मार्च को उनके इलाके से किसान बड़ी संख्या में दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में आयोजित किसान पंचायत में पहुंचेंगे और भारत-अमेरिका के मध्य होने जा रहे मुक्त व्यापार समझौते को ले कर किसानों में भारी गुस्सा है। किसान नेता अरुण पटेल ने कहा कि सभी प्रदेशों से उन्हें जानकारी मिल रही है कि किसान 19 मार्च को दिल्ली पहुंचने के लिये बड़ी तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका के मध्य मुक्त व्यापार समझौते को ले कर देशवासियों को जितना बताया जा रहा है, उस से कई गुणा ज्यादा छिपाया जा रहा है जो अलोकतांत्रिक है। आज मुख्य तौर पर जगजीत सिंह डल्लेवाल, गुरदास सिंह, जसबीर भाटी, गुरनाम सिंह, राज सिंह, इकबाल सिंह, बाबी सिंह, गुरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह, महेंद्र सिंह, अरुण पटेल, किताब सिंह कुंडू, रमेश खेरटा, महावीर सहारण, शिवचरण सिंह, सुरेश पाटिल, अरुण पटेल, हरसुलिन्दर सिंह, होशियार सिंह गिल, मोनीष राजपूत, संतोष नागर, अमनदीप सिंह बुरा, रणबीर भाली, अभिमन्यु कोहाड़ आदि उपस्थित थे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |