Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

हाथरसः थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत लोहट बाजार में हुई फायरिंग की घटना करने वाले 02 आरोपियों को में मात्र 36 घंटें के अन्दर किया गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद


हाथरस। दिनांक 28.02.2026 को लाखन सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी कुंवरपुर हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि मोटर साईकिल सवार अभियुक्तगण की मोटरसाईकिल की चाभी छिटक कर नाली में गिर गयी थी जिसे निकालने को लेकर मेरे साथ मारपीट की एवं तमंचा लगाकर मारने की कोशिश की तथा दिनांक 01.03.2026 को सौरभ अग्रवाल पुत्र श्री दीपक बाबू अग्रवाल निवासी अशोक विहार कालोनी जनपद हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी कि उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मेरी दुकान के सीसीटीवी कैमरे देखे थे,इसी बात को लेकर मोटर साईकिल सवार अभियुक्तगण मनीष सोनी व जीतू वर्मा द्वारा लोहट बाजार स्थित मेरी दुकान पर आकर फायरिंग की गई है। उक्त सूचना के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं मे नामजद आरोपियों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया । 

पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस सहित 05 टीमों का गठन किया गया ।  जिसके क्रम मे गठित पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त ग्राउन्ड, टेक्निकल इंटेलीजेन्स, सर्विलांस, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य श्रोतो से प्राप्त सूचनाओं के अभिसंकलन से मात्र 24 घंटे के अन्दर एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्रान्तर्गत लोहट बाजार में फायरिंग करने वाले  02 आरोपियों को भूतेश्वर बगीची से पहले बम्बा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 अवैध तमंचा 315 बोर व 04 जिन्दा 315 बोर व घटना मे प्रयुक्त 01 अपाछे मोटरसाईकिल (बिना नम्बर) बरामद हुई है । आरोपियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण -

1.  मनीष पुत्र मुकेश निवासी तवेला वाला मौहल्ला थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस । 

 2 . सोनू पुत्र विनोद निवासी गंगचैली थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।

बरामदगी का विवरण-

1- 02 अवैध तमंचा 315 बोर ।

2- 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर । ।

3-  01 अपाचे मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त)

आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनीष उपरोक्त-

1.मु0अ0सं0 262ध्2019  धारा 147ध्148ध्323ध्427ध्506  भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

2.मु0अ0सं0 454ध्2022  धारा 323ध्504ध्506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस

आपराधिक इतिहासअभियुक्त सोनू उपरोक्त-

1.मु0अ0सं0 104ध्2023  धारा 279ध्337ध्338ध्427ध्429 भादवि  थाना चंदपा जनपद हाथरस

2.मु0अ0सं0 245ध्2025  धारा 109(1)ध्308(4)ध्33 भादवि  थाना चंदपा  जनपद हाथरस

पंजीकृत अभियोग --

1.मु0अ0सं0 82ध्2026  धारा 115(2)ध्125 बीएनएस व 3ध्25ध्27 आर्म्स अधिनियम  थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।

2.मु0अ0सं0 85ध्2026  धारा 115(2)ध्351(2)ध्351(3)ध्125 बीएनएस व व 3ध्25ध्27 आर्म्स अधिनियम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।   

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम-

प्रभारी निरीक्षक श्री सतेन्द्र राघव मय टीम थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।

उ0नि0 श्री धीरज गौतम प्रभारी एसओजी मय टीम जनपद हाथरस ।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |