Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

ईरान-इजरायल जंग नहीं रुकी तो रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचेगी भुखमरी


संयुक्त राष्ट्र के World Food Programme ने चेताते हुए कहा है कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग दुनिया को भुखमरी के 'रिकॉर्ड लेवल' तक पहुंचा सकता है। WFP के अनुसार, पहले से ही बिगड़ते मौसम, जंग और अकाल जैसे हालात की वजह से करीब 32 करोड़ लोग गंभीर खाद्य संकट से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर मिडिल-ईस्ट में जंग चलती रही तो दुनिया के और साढ़े 4 करोड़ लोग भुखमरी की चपेट में आ जाएंगे।

WFP के डिप्टी एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Carl Skau, जिनेवा में बोले कि मिडिल-ईस्ट में जारी यह जंग अब तीसरे वीक में एंट्री कर चुका है और इसकी वजह से ग्लोबल लेवर पर खाद्य और ईंधन के दाम में भारी उछाल आ रहा है। इससे विश्व भर में आम लोगों के लिए रोजमर्रा का खाना खरीदना मुश्किल हो सकता है।

उन्होंने चेताया कि अगर यह जंग जून तक जारी रही और कच्चे तेल का दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बना रहा, तो और 4.5 करोड़ लोगों के भुखमरी की चपेट में आने की संभावना है। इस संकट का सबसे अधिक प्रभाव उन गरीब और कमजोर लोगों पर पड़ेगा, जो पहले ही मुश्किल हालात में जिंदगी बिता रहे हैं।

गौरतलब है कि यह जंग बीते 28 फरवरी को शुरू हुई थी, जब United States और Israel ने मिलकर Iran के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद हालात तेजी से बिगड़ गए। अब इसका प्रभाव ग्लोबल सप्लाई चेन, ईंधन कीमतों और एग्रीकल्चर प्रोडक्शन तक पहुंच गया है।

World Food Programme के मुताबिक, Strait of Hormuz से खाद की आपूर्ति बाधित होने की वजह से तमाम अफ्रीकी देशों में खेती पर भी खतरा मंडराने लगा है। वहीं, Somalia और Afghanistan जैसे देशों में परिस्थितियां बहुत गंभीर हो चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |