Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

नॉर्थ कोरिया में चुनाव! किम जोंग उन की पार्टी ने जीतीं सभी 687 सीटें, हासिल किए 99.93% वोट


North Korea में हुए 2026 के संसदीय चुनावों में देश के सुप्रीम लीडर Kim Jong Un ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत हासिल कर ली है। स्टेट मीडिया के हवाले से खबर है कि किम जोंग उन की सत्तारूढ़ Workers' Party of Korea और उसकी सहयोगी पार्टियों ने 99.93 फीसदी वोट हासिल करते हुए संसद की सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया है। यहां चुनाव में वोटिंग प्रतिशत 99.99 दर्ज किया था। किम की पार्टी और उसके गठबंधन को मिले सपोर्ट ने इस चुनाव को पूरी तरह से एकतरफा बना दिया।

जान लें कि चुनाव में किम जोंग उन की पार्टी और गठबंधन के साथियों ने सभी 687 सीटें जीत ली हैं। यह इलेक्शन 15 मार्च को आयोजित हुआ था, जिसमें 15वीं सुप्रीम पीपुल्स असेंबली के लिए प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया। अब उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में इस नई पार्लियामेंट का पहला सेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश की टॉप लीडरशिप का चुनाव और संविधान में बड़े बदलावों पर चर्चा की जाएगी।

इस बार के इलेक्शन में एक बड़ा परिवर्तन यह देखने को मिला कि करीब 70 फीसदी प्रतिनिधियों को बदल दिया गया है। एक्सपर्ट इसे किम जोंग उन की सरकार को और मजबूत करने की स्ट्रैटेजी के रूप में देख रहे हैं। नई पार्लियामेंट के 687 प्रतिनिधियों में किम जोंग उन की बहन Kim Yo-jong और विदेश मंत्री Choe Son-hui भी शामिल हैं। वहीं, किम के करीबी साथी Jo Yong-won को महत्वपूर्व जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।

हालांकि, ऑफिशियल आंकड़ों में 0.07 फीसदी वोट खिलाफ में भी बताए गए हैं, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर इन चुनावों को महज औपचारिक प्रक्रिया माना जाता है, जहां असली प्रतिस्पर्धा की कमी दिखाई देती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |