Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

गौरीगंज: लोहिया जयंती व शहीद दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि


गौरीगंज/अमेठी। समाजवादी पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया की जयंती एवं शहीद दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोहिया जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में समानता, सामाजिक न्याय तथा गरीबों के अधिकारों की लड़ाई को दिशा देते हैं। जिला महासचिव अरशद अहमद ने कार्यकर्ताओं से लोहिया जी के सिद्धांतों को अपनाकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया का जीवन संघर्ष, सादगी और समाजसेवा का प्रतीक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक समतामूलक समाज की स्थापना संभव है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।इसी दौरान एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ) शशिकांत साहू ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। शशिकांत साहू ने कहा कि वे लोहिया जी के विचारों से प्रभावित होकर सपा में शामिल हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |