संग्रामपुरः क्षेत्र मे लुच्चई बर्दाश्त नहीं- संजय सिंह
March 06, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले में पुलिस कप्तान के निर्देश पर चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह का असर अब संग्रामपुर की सड़कों पर साफ दिखने लगा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक ही दिन में तीन लोगों को अपने जाल में फँसाया लेकिन सबके साथ इंसाफ का तरीका अलग रहा। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सूरज सिंह और टीकरमाफी के पवन बनवासी को अश्लील गाने और भद्दी टिप्पणियां करना भारी पड़ गया। पुलिस ने इन दोनों को धर दबोचा और मुकदमा अपराध संख्या 26/2026 (धारा 296 ठछै) के तहत सीधा जेल की हवा खिला दी। थाना प्रभारी संजय सिंह ने साफ कर दिया है कि लुच्चई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं इसी चक्रव्यूह अभियान के दौरान बड़गांव बाजार में चेकिंग के समय पुलिस ने एक संदिग्ध प्रेमी जोड़े को पकड़ा। लड़का अमेठी कोतवाली का और लड़की संग्रामपुर की थी दोनों घर से भागने की तैयारी में थे। लेकिन पुलिस की पूछताछ में जब दोनों बालिग निकले तो पुलिस ने डांट-फटकार के बजाय सुलह का रास्ता अपनाया और दोनों की शादी करा दी। अमेठी पुलिस का यह चक्रव्यूह अपराधियों के लिए काल है,तो कानून मानने वालों के लिए ढाल।
